अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IND vs NZ Pitch report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा हैं। आईसीसी के इस खिताब को जीतने के लिए भारत और न्यूज़ीलैंड
IND vs NZ Pitch report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा हैं। आईसीसी के इस खिताब को जीतने के लिए भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी-20 का खिताब अपने नाम करने के लिए बेताब हैं, जबकि दूसरी तरफ कीवी टीम इस खिताब पर पहली बार कब्जा जमाने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल भिड़ने जा रही हैं। रविवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह खिताबी मुकाबला होने जा रहा हैं। अगर बात करें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की तो यहां एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। फाइनल से पहले इस पिच को लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार किया गया हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर 190-200 रनों तक पहुंचा सकती हैं, लेकिन बाद में बल्लेबाज़ी करना यहां थोड़ा मुश्किल नज़र आता हैं।
अहमदाबाद में मौसम का हाल
टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम आमने-सामने हो रही हैं। अगर इस मैच से पहले अहमदाबाद में मौसम के हाल की बात करें तो मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आज मैच के दौरान यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सुबह अहमदाबाद का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो दोपहर होते-होते 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चेपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन।