पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे आज, जानें मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...

BAN vs PAK 1st ODI: टी-20 विश्वकप के समापन के बाद अब वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। बांग्लादेश अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-11 05:13 GMT

BAN vs PAK 1st ODI: टी-20 विश्वकप के समापन के बाद अब वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। बांग्लादेश अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज एक रोमांचक मैच होने की पूरी संभावना है। टी-20 विश्वकप में हिस्सा नहीं ले पाई बांग्लादेश की टीम अब क्रिकेट के मैदान पर नज़र आएगी।

मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें..?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे आज ढाका के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच के लिए आधे घंटे पहले टॉस होगा। अगर भारत में इसके लाइव टेलीकास्ट की बात करें तो किसी भी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण नहीं होगा। सिर्फ FanCode ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश क्रिकेट में काफी सुधार हुआ है। खासकर अपने होम ग्राउंड पर बांग्लादेश की टीम बड़ी-बड़ी टीमों को मात दे चुकी है। पुराने आंकड़ों के आधार पर भले ही पाकिस्तान का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है, लेकिन पाकिस्तान की टीम में इस बार कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। ऐसे में बांग्लादेश की स्पिन पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों की अग्निपरीक्षा रहेगी। इस सीरीज में बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करती दिखाई दे सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: सौम्य सरकार, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदय, लिटन दास (विकेट कीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, माज सदाकत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर

Tags:    

Similar News