बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल का शेड्यूल, पहले मैच में RCB की SRH से होगी भिड़ंत

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 को लेकर बीसीसीआई की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत इस महीने के

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-12 08:41 GMT

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 को लेकर बीसीसीआई की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत इस महीने के आखिर में होने जा रही है। बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। बता दें आईपीएल के शुरुआत के केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। कई राज्यों में चुनाव के कारण पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

पहले मैच में RCB की SRH से होगी भिड़ंत

बीसीसीआई की तरफ से जारी आईपीएल के पहले 20 मैच के शेड्यूल में पहला मुकाबला आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद होगा। ऐसे में पिछली बार की चैंपियन आरसीबी के सामने पहले मैच में एक बड़ी अग्निपरीक्षा रहेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। इससे पहले बेंगलुरु में मैच को लेकर संशय बना हुआ था। क्योंकि पिछली बार जब आईपीएल का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया था तब बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी।

कई राज्यों में चुनाव के चलते पूरा शेड्यूल नहीं हुआ जारी

आईपीएल 2026 की तारीखों का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। अब बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी किया है, हालांकि बीसीसीआई की तरफ से फिलहाल पहले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण फिलहाल पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। बता दें असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

पहले 20 मैचों का शेड्यूल

28 मार्च - RCB vs SRH - बेंगलुरू

29 मार्च - MI vs KKR - मुंबई

30 मार्च - RR vs CSK - गुवाहाटी

31 मार्च - PBKS vs GT - न्यू चंडीगढ़

1 अप्रैल - LSG vs DC - लखनऊ

2 अप्रैल - KKR vs SRH - कोलकाता

3 अप्रैल - CSK vs PBKS - चेन्नई

4 अप्रैल - DC vs MI - दिल्ली

4 अप्रैल - GT vs RR - अहमदाबाद

5 अप्रैल - SRH vs LSG - हैदराबाद

5 अप्रैल - RCB vs CSK - बेंगलुरू

6 अप्रैल - KKR vs PBKS - कोलकाता

7 अप्रैल - RR vs MI - गुवाहाटी

8 अप्रैल - DC vs GT - दिल्ली -

9 अप्रैल - KKR vs LSG - कोलकाता

10 अप्रैल - RR vs RCB - गुवाहाटी

11 अप्रैल - PBKS vs SRH - न्यू चंडीगढ़

11 अप्रैल - CSK vs DC - चेन्नई

12 अप्रैल - LSG vs GT - लखनऊ

12 अप्रैल - MI vs RCB - मुंबई

Tags:    

Similar News