SRH को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ ऑलराउंडर हुआ चोट के कारण आईपीएल से बाहर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-20 03:38 GMT

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच की तैयारियों में जुटी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को तगड़ा झटका लगा हैं। SRH टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स गेंद और बल्ले से टी-20 के काफी दमदार खिलाड़ी माने जाते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस बार इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में जगह दी थी। लेकिन अब उनके चोट लगने के कारण आईपीएल से बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका माना जा रहा हैं। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई एलान नहीं किया गया हैं।

हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई

बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स को घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वो आईपीएल की शुरुआत तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। लेकिन अब उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आईपीएल से हटने का फैसला लिया हैं।

कप्तान पैट कमिंस भी कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी मुश्किल रहने वाली हैं। उनके कप्तान पैट कमिंस भी शुरूआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। कमिंस भी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कमान संभालते नज़र आएंगे। 

Tags:    

Similar News