दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी को बनाया फील्डिंग कोच
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत इस महीने के आखिर में यानी 28 मार्च से होने जा रही हैं। आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी।
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत इस महीने के आखिर में यानी 28 मार्च से होने जा रही हैं। आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। इससे पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया हैं।
आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी को बनाया फील्डिंग कोच
आईपीएल के 19 वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व खिलाड़ी जॉन मूनी को आईपीएल 2026 के लिए फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। बता दें आयरिश खिलाड़ी जॉन मूनी अगले एक-दो दिन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
पहली बार आईपीएल से जुड़े जॉन मूनी
बता दें जॉन मूनी के बारे में क्रिकेट फैंस ने इतना नहीं सुना होगा। वो करीब 10 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में अफगानिस्तान टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम के साथ मिलकर काम किया। अब वो पहली बार आईपीएल से जुड़कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम फील्डिंग में सुधार के लिए टीम के खिलाड़ियों को गुर सिखाएंगे।
हेमंग बदानी हैं दिल्ली के हेड कोच
बता दें इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ पहुँचने से चूक गई थी और पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। इस बार दिल्ली की हेड कोच की जिम्मेदारी हेमंग बदानी संभाल रहे हैं। जबकि मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच हैं। अब फील्डिंग कोच की भूमिका में जॉन मूनी नज़र आएंगे।