फिर गरजा रिंकू सिंह का बल्ला, एशिया कप की प्लेइंग 11 के लिए दावा किया मजबूत
Rinku Singh: बीसीसीआई ने हाल ही में एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। इसमें पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रिंकू सिंह को जगह मिलनी मुश्किल हैं। लेकिन अचानक रिंकू सिंह के नाम आने से उनके फैंस काफी खुश हो गए। अब रिंकू सिंह ने भी अपना दावा प्लेइंग 11 के लिए काफी मजबूत किया हैं। एशिया कप से पहले अभी रिंकू सिंह UP टी-20 लीग में खेल रहे हैं। इस लीग में वो मेरठ मैवरिक्स के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।