पीएम मोदी से मिले एलोन मस्क, स्टरलिंक को मिल सकती है भारत में एंट्री
एलन मस्क ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में मस्क ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मशहूर कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने मुलाकात की। खास बात यह रही कि मस्क अपने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। खबरों के मुताबिक, इस चर्चा में भारत में Starlink की शुरुआत को लेकर भी बात हुई। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही Starlink भारत में अपनी ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर सकता है, जिससे देश में इंटरनेट सुविधाएं और बेहतर हो सकती हैं। गुरुवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पीएम मोदी से मिलने ब्लेयर हाउस पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और तीनों बच्चे भी थे। मस्क और पीएम मोदी के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।