Nigeria News: नाइजीरिया में पिछले काफी समय से हालात बिगड़े हुए हैं। अब नाइजीरिया में सेना ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर गोलीबारी कर दी। नाइजीरिया सेना की इस गोलीबारी में 9 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। बता दें नाइजीरिया के सैनिकों ने उत्तर-पूर्वी अदामावा राज्य में प्रोटेस्ट कर रही महिलाओं पर गोलियां बरसाई।