बांग्लादेश में अब कलाकार बन रहे हैं निशाना, सिंगर जेम्स के कंसर्ट पर किया हमला, कई घायल

Update: 2025-12-27 05:17 GMT
Bangladesh James concert: बांग्लादेश की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक होती जा रही है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आई। कई घरों में आग लगाकर जलाने का प्रयास किया गया है। अब यूनुस सरकार बांग्लादेश में बिगड़ी स्थिति पर काबू पाने में असमर्थ नज़र आ रही हैं। आम लोगों पर हमले की घटनाओं के बीच अब बांग्लादेश में कलाकार निशाना बन रहे हैं। बांग्लादेश के फरीदपुर में लोकप्रिय गायक जेम्स के कंसर्ट में भीड़ ने हमला कर दिया।

कंसर्ट पर किया हमला, कई घायल

बता दें बांग्लादेश के मशहूर गायक जेम्स का शुक्रवार को बांग्लादेश के फरीदपुर में कंसर्ट था। अचानक एक भीड़ कार्यक्रम स्थल में घुस आई और वहां मौजूद लोगों पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। इस हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जेम्स को अपना कंसर्ट रद्द करना पड़ा। यूनुस सरकार बांग्लादेश में स्थिति काबू करने में नाकाम रही है। यहां लगातार भीड़ के हमले बढ़ते जा रहे हैं।

जेम्स बाल-बाल बच गए

बता दें इस हमले में जेम्स बाल-बाल बच गए। लेकिन इसमें 20 के करीब छात्र घायल हो गए। फरीदपुर में मशहूर रॉक सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ ने हमला कर दिया। स्टेज पर पथराव किया गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों और आयोजकों द्वारा रोके जाने पर भीड़ उग्र हो गई और स्टेज की ओर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।

लेखिका तस्लीमा नसरीन ने की चिंता जाहिर

इस घटना के बाद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने देश में हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “सांस्कृतिक केंद्र छायानाट को जलाकर राख कर दिया गया है। उदिची (वह संगठन जिसका उद्देश्य संगीत, रंगमंच, नृत्य, कविता पाठ और लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील चेतना को पोषित करना था। भी जलकर राख हो गया है।” ये भी पढ़ें: अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला
Tags:    

Similar News