भारत-न्यूजीलैंड बीच FTA समझौता, न्यूज़ीलैंड के पीएम ने बताई बड़ी उपलब्धि

Update: 2025-12-28 08:05 GMT
India New Zealand FTA: भारत के विश्वपटल पर एक विशेष पहचान बन गई है। दुनिया के तमाम देश भारत से अपने व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। हाल ही में न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लग गई। अब सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया।

न्यूज़ीलैंड के पीएम ने बताई बड़ी उपलब्धि

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन मुक्त व्यापार समझौते को ह्री झंडी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि ''“हमने अपनी पहली कार्यकाल में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता हासिल करने का वादा किया था, और हमने इसे पूरा कर दिया। यह ऐतिहासिक समझौता 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं के बाजार के दरवाजे खोलकर अधिक नौकरियां, ऊंची आय और अधिक निर्यात लाएगा। मूलभूत सुधार। भविष्य का निर्माण।”

फोन कॉल के जरिए इस समझौते पर बनी बात

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लग गई है। हाल के दिनों में पीएम मोदी ने फोन कॉल पर मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर न्यूजीलैंड के साथ समझौते को पक्का किया। इस बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को एक लैंडमार्क डील करार दिया है। क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि यह समझौता न केवल आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य के लिए नई संभावनाओं का निर्माण भी करेगा।

इस साल मार्च में हुई थी शुरुआत

भारत के सबसे तेजी से तय किए गए व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। आधिकारिक बातचीत की शुरुआत इसी साल मार्च में हुई थी, जब प्रधानमंत्री लक्सन भारत दौरे पर आए थे। यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक रिश्तों और दीर्घकालिक विकास की साझा सोच को दिखाता है। इस समझौते के प्रमुख प्रावधानों के अनुसार न्यूजीलैंड भारत को अपने 95% निर्यातों पर शुल्क कम या समाप्त करेगा, जिसमें पहले दिन से 57% उत्पाद शुल्क-मुक्त होंगे।
ये भी पढ़ें:
17 साल बाद वापस बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी
Tags:    

Similar News