South Africa shooting: अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा दक्षिण अफ्रीका, 11 लोगों की मौत

Update: 2025-12-21 07:13 GMT
South Africa shooting: दुनियाभर के देशों में रोजाना कई आपराधिक घटना सामने आती हैं। अब दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग शहर अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा। जोहान्सबर्ग के बेकर्सडाल टाउनशिप में रविवार को हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस भीषण गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है।

सड़क पर चलते समय लोगों को निशाना बनाया

बता दें अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के पास हुई इस अंधाधुंध फायरिंग की घटना से लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ हैं। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया हैं। लेकिन अभी हमलावरों के बारे जानकारी नहीं मिली हैं और इस हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को सड़क पर चलते समय निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद अफ्रीका की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई घायलों की हालत नाजुक

बता दें यह घटना गोलीबारी शराबखाने के पास हुई है। यह शराबखाना दक्षिण अफ्रीका की कुछ बड़ी सोने की खदानों के पास है। इस हादसे में घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

15 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग की घटना

बता दें साउथ अफ्रीका के कई शहरों में अपराध काफी हद तक बढ़ चुका हैं। जोहान्सबर्ग शहर में हुई इस अंधाधुंध फायरिंग की घटना से ठीक 15 दिन पहले 6 दिसंबर को बंदूकधारियों ने प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल पर हमला किया था। उस हमले में भी 12 लोगों की जान गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने दक्षिण अफ्रीका की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला
Tags:    

Similar News