यूक्रेन युद्ध पर आमने-सामने आए ट्रंप और मैक्रों, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा बड़ा मतभेद!
पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी का जिक्र नहीं किया। एक समय ऐसा भी आया जब मैक्रों ने ट्रंप की गलत जानकारी को ठीक किया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मतभेद साफ नजर आए। डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी योजनाओं का ज़िक्र किया, लेकिन मैक्रों ने उनकी डील की असलियत उजागर कर दी। मैक्रों ने कहा कि वे भी शांति चाहते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने रूस के वादों को न निभाने के इतिहास को लेकर चेतावनी दी। पूरी बातचीत के दौरान मैक्रों इस बात पर जोर देते रहे कि शांति समझौते में सुरक्षा की पक्की गारंटी होनी चाहिए, ताकि रूस दोबारा यूक्रेन पर हमला न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समझौते की जांच और पुष्टि ज़रूरी होगी।
Notable moment in the Oval Office where Trump says “Europe is loaning the money to Ukraine” and “they’re getting their money back” when Macron interrupted to say, “No, in fact, to be frank, we paid. We paid 60% of the total effort.” pic.twitter.com/QFzv9WhsIz
— Kaitlan Collins (@kaitlancollins) February 24, 2025