IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार यानी आज मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आज आईपीएल (
IPL 2026 Auction) की सभी 10 टीमें 359 खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। इसमें 246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इस बार IPL मिनी ऑक्शन में बड़े नाम भी शामिल है। आज होने वाले इस ऑक्शन में लियाम लिविंगस्टन, कैमरून ग्रीन और डेविड मिलर जैसे बड़े सितारे के नाम शामिल है।
केवल 77 स्लॉट खाली
बता दें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1300 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन उसमें से सिर्फ 359 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें 246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया। हालांकि, 10 टीमों के पास भरने के लिए केवल 77 स्लॉट खाली हैं। जिसका मतलब है कि अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे।
दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा ऑक्शन
आईपीएल 2026 के लिए नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी। यह मिनी ऑक्शन आयोजन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। 31 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 77 रिक्त स्थान भरे जाने हैं। सबसे ज़्यादा 13 रिक्त स्थान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास हैं जबकि सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के पास 10 रिक्त स्थान बाक़ी हैं।
ऑक्शन में सभी टीमों के पर्स में बची कितनी राशि..?
केकेआर- 64.3 करोड़ चेन्नई – 43.4 करोड़ हैदराबाद – 25.5 करोड़ एलसजी – 22.95 करोड़ दिल्ली – 21.8 करोड़ आरसीबी– 16.4 करोड़ राजस्थान– 16.05 करोड़ गुजरात – 12.9 करोड़ पंजाब – 11.5 करोड़ मुंबई – 2.75 करोड़
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ विराट ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 जो रूट ने एशेज में जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली सेंचुरी