वामपंथियों पर जमकर बरसीं मेलोनी, बोलीं ‘ट्रंप-मेलोनी-मोदी बोलते है तो लोकतंत्र खतरे में हो जाता है
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने वामपंथी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत से वामपंथी घबराए हुए हैं।
वॉशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने वामपंथियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब ट्रंप, मेलोनी, मिल्ले और मोदी अपनी बात रखते हैं, तो वामपंथी विचारधारा के लोग उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताने लगते हैं। यह साफ तौर पर दोहरे मापदंड का उदाहरण है। मेलोनी ने कहा कि हम इस तरह के आरोपों के आदी हो चुके हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब लोग इन झूठे दावों पर विश्वास नहीं करते। चाहे हमारे विरोधी हम पर कितनी भी कीचड़ उछाल लें, हमारे देश के लोग हमें ही चुनते हैं।
ट्रंप की जीत से वामपंथी घबराये
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से वामपंथी घबरा गए हैं। उन्होंने उदारवादियों पर पाखंड करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग वैश्विक रूढ़िवादियों को गलत तरीके से लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मेलोनी ने ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ की, जबकि सत्ताधारी और वामपंथी नेताओं की कड़ी आलोचना की।VIDEO | "The Left is nervous and with Trump's victory, their irritation has turned into hysteria, not only because conservatives are winning, but because conservatives are now collaborating globally. When Bill Clinton and Tony Blair created the global leftist liberal network in… pic.twitter.com/uqBmi5bCxp
— Press Trust of India (@PTI_News) February 22, 2025