भारतीय तटरक्षक बल द्वारा संयुक्त मोटरसाइकिल रैली का आयोजन, देशभक्ति की भावना को किया जागृत

Indian Coast Guard: गांधीनगर स्थित भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम) मुख्यालय ने 20 फरवरी को एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-21 15:18 GMT

Indian Coast Guard: गांधीनगर स्थित भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम) मुख्यालय ने 20 फरवरी को एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। यह संयुक्त मोटरसाइकिल रैली मुख्यालय और इसकी इकाइयों द्वारा पूरे क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 50वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी। गांधीनगर में डीआईजी पीके शर्मा, टीएम, चीफ ऑफ स्टाफ, सीजीआर मुख्यालय (एनडब्ल्यू) द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

देशभक्ति की भावना को किया जागृत

मुख्यालय से पिंपलाज गांव तक निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को रास्ते में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा और बाइकों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए देशभक्ति की भावना को जागृत किया। इस रैली ने युवाओं को तटीय सुरक्षा के महत्व और इसे सुनिश्चित करने में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की भूमिका और उसके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। इस जोशपूर्ण संयुक्त रैली में भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय सेना, गुजरात एटीएस, समुद्री पुलिस और रक्षा सुरक्षा कोर के अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन

इसके साथ ही पिंपलाज गांव में स्वास्थ्य जागरूकता और नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में सामान्य चिकित्सा जांच, रक्त शर्करा परीक्षण, आंखों की जांच और कान, नाक और गले की जांच शामिल थी, जिससे स्थानीय और आसपास के गांवों के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को लाभ हुआ।

Tags:    

Similar News