देश के कई राज्यों में फिर बारिश का साया, जानें आज आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम...
Weather Update Today: देशभर में अब सर्दी का असर इतना नहीं देखने को मिल रहा है। लेकिन अब एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।
Weather Update Today: देशभर में अब सर्दी का असर इतना नहीं देखने को मिल रहा है। लेकिन अब एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दरमियान देश के कई राज्यों में बारिश और गरज की चेतावनी जारी की है। इससे कमजोर पड़ रही ठंड का असर फिर देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
बता दें अगले दो दिन यानी 22-23 फरवरी को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें भारी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। रविवार यानी आज देश के दक्षिण हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 22 फरवरी को मुख्य रूप से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
बारिश और गरज की चेतावनी
तमिलनाडु और केरल के अलावा भी कई राज्यों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। 22 से 24 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले दो दिन में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र बारिश और गरज की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण एक बार फिर बारिश का साया बना हुआ है।
राजस्थान, यूपी दिखेगा गर्मी का असर
इसके अलावा बाकी कई राज्यों में गर्मी का असर दिखाना शुरू होने की संभावना है। अगले दो दिन में राजस्थान और यूपी में बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है। ऐसे में अब इन दोनों राज्यों में पारा बढ़ेगा और इसके साथ गर्मी का असर भी दिखाई दे सकता है।