एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
Youth Congress Protest: एआई इंपैक्ट समिट में एक दिन पहले पीएम मोदी ने संबोधित किया। उसके बाद देशभर के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी इस समिट में हिस्सा लेकर अपना विजन बताया।
Youth Congress Protest: एआई इंपैक्ट समिट में एक दिन पहले पीएम मोदी ने संबोधित किया। उसके बाद देशभर के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी इस समिट में हिस्सा लेकर अपना विजन बताया। लेकिन एआई इंपैक्ट समिट में शनिवार को अचानक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन जताया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
भारत और अमेरिका ट्रेड डील का विरोध
बता दें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में पहुंचकर एआई इंपैक्ट समिट में शर्ट उतारकर विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा ने इसको शर्मनाक बताया है। बीजेपीने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है।
यूथ कांग्रेस के एक्स हैंडल पर जारी किया वीडियो
बता दें इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो यूथ कांग्रेस के एक्स हैंडल पर जारी करते हुए लिखा गया कि ''"जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो तो साफ है। पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड हैं। इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और कंप्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद।"
पांच लोगों को हिरासत में लिया
बता दें दिल्ली में हो रहे एआई इंपैक्ट समिट पर पूरी दुनिया की नज़रे टिकी हुई हैं। इसमें दुनिया के प्रमुख टेक लीडर हिस्सा लेने आ रहे हैं। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।