एआई इम्पैक्ट समिट में बोले ब्रिटेन के एआई मंत्री कनिष्क नारायण, कहा- "हमें मिलकर बहुत कुछ करना है"

India UK partnership: ब्रिटिश उच्चायोग ने 19 फरवरी को दिल्ली में एक भव्य एआई रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें ब्रिटेन के नवाचार और एआई नेतृत्व को प्रदर्शित किया गया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-20 15:40 GMT

India UK partnership: ब्रिटिश उच्चायोग ने 19 फरवरी को दिल्ली में एक भव्य एआई रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें ब्रिटेन के नवाचार और एआई नेतृत्व को प्रदर्शित किया गया। ‘शेपिंग टुमॉरो’ शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में विश्व के अग्रणी एआई विशेषज्ञ, अग्रणी एआई कंपनियां और सरकार के प्रतिनिधि एक साथ आए और यूके-भारत प्रौद्योगिकी साझेदारी और भारत के एआई इम्पैक्ट समिट 2026 द्वारा बनाई गई महत्वपूर्ण गति का जश्न मनाया।

एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने किया संबोधित

इस कार्यक्रम में एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने बेंगलुरु और दिल्ली में हुई अपनी सार्थक चर्चाओं के बारे में बताया। इसके बाद मंत्री ने एआई, पारदर्शिता और यूके की एआई प्रतिभाओं को उजागर करने वाली ओपन यूके की डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया। स्वागत समारोह की मुख्य विशेषताओं में यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौते के व्यवसायों के लिए लाभों को समझाने वाला एक मनोरंजक कियोस्क भी शामिल था।

पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में ब्रिटेन और भारत के कुछ प्रतिभाशाली एआई नवप्रवर्तकों ने एआई टॉक्स स्टेज पर अपने समाधान प्रस्तुत किए, एआई का उपयोग करके नई कहानियाँ सुनाने वाले कलाकारों ने प्रदर्शन किया और इंटरैक्टिव एआई इंस्टॉलेशन भी प्रदर्शित किए गए। मेहमानों को ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी और पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी मौजूद रहे।

ब्रिटेन विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एआई शक्ति

ब्रिटेन विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एआई शक्ति है – यह एआई नवाचार, निवेश और प्रतिभा का एक वैश्विक केंद्र है, जिसका एआई बाजार 72 अरब पाउंड से अधिक का है। एआई यूनिकॉर्न और स्टार्टअप के मामले में यह विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है और यहां 5,800 से अधिक एआई कंपनियां मौजूद हैं।

एआई की शक्ति से समृद्ध भविष्य का निर्माण: ब्रिटिश उच्चायुक्त

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त कैमरून ने कहा, “ब्रिटेन और भारत की प्रौद्योगिकी और नवाचार साझेदारी में अपार संभावनाएं हैं, यही कारण है कि यह हमारे साझा विजन 2035 का एक केंद्रीय स्तंभ है। मैं दिल से प्रौद्योगिकी के प्रति आशावादी हूं, लेकिन मेरा दृढ़ विश्वास है कि केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग और संयुक्त प्रयासों की शक्ति से ही हम एआई की शक्ति का उपयोग करके सभी के लिए अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

समावेशी विकास और सार्थक नवाचार को मिलेगा बढ़ावा: हितेंद्र दवे

एचएसबीसी इंडिया के सीईओ हितेंद्र दवे ने कहा, “एआई भारत को एक अधिक समावेशी और नवोन्मेषी वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। एआई को अपनाते हुए, हमारा लक्ष्य प्रौद्योगिकी का लाभ न केवल दक्षता के लिए उठाना है, बल्कि समाज भर में समावेशी विकास और सार्थक नवाचार को बढ़ावा देना भी है।

बता दें पिछले साल प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर विजन 2035 का अनावरण किया था, जो ब्रिटेन और भारत की साझेदारी की अपार संभावनाओं को उजागर करने के लिए एक साझा महत्वाकांक्षा है। 2025 में, ब्रिटेन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करने के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्धारित करने हेतु AI अवसर कार्य योजना शुरू की।

Similar News