अदाणी ग्रुप ने की एक बड़ी घोषणा, प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

AALP scholarship: अदाणी ग्रुप भारत में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों को संचालित कर रहा हैं। अब अदाणी ग्रुप ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-19 11:16 GMT

AALP scholarship: अदाणी ग्रुप भारत में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों को संचालित कर रहा हैं। अब अदाणी ग्रुप ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अदाणी ग्रुप ने 'अदाणी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम' (AALP) के 2025-27 बैच के तहत 24 नए और पूरी तरह से फंडेड स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है।

 

देश के विकास में योगदान

इस पहल से कंपनी ने एक बार फिर यह साफ किया है कि वह इनक्लूसिव लीडरशिप और देश के विकास में योगदान के अपने विजन को आगे बढ़ाना चाहती है। इस स्कॉलरशिप के जरिए अदाणी ग्रुप यह सुनिश्चित कर रहा है कि देश की सबसे बेहतरीन टैलेंट पैसों की कमी की वजह से अपने सपनों को पीछे न छोड़ें। अदाणी ग्रुप का यह कदम न सिर्फ एजुकेशन को आसान बनाएगी, बल्कि आने वाले समय के लीडर्स तैयार करने पर भी फोकस करेगी।

 

प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

यह स्कॉलरशिप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management -IIM) बैंगलोर, कलकत्ता, लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (Indian School of Business-ISB) के छात्रों को दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत स्कॉलर्स का सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट यानी उनकी काबिलियत और आर्थिक जरूरत को दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है।इस प्रोसेस के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रतिभाशाली छात्रों को पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई में रुकावट न आए।

 

काबिलियत को पहचान दिलाने की कोशिश: करण अदाणी

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए करण अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि एक पक्का विश्वास है। उन्होंने छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप का मानना है कि टैलेंट हर जगह होता है, लेकिन मौके हर जगह नहीं मिल पाते। ये छात्र आज यहां अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर पहुंचे हैं।

Tags:    

Similar News