नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति चिंताजनक, 120 रनों पर 7 बल्लेबाज़ लौटे पवेलियन

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पहली...
12:08 PM Nov 24, 2025 IST | Surya Soni
India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पहली...

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 120 रनों के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए। फिलहाल क्रीज पर रविंद्र जडेजा और वाशिगटन सुन्दर डटे हुए हैं।

कुछ ऐसा रही अफ्रीका की पारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर ऑलआउट हुई। अफ्रीका की तरफ से इस मैच में सेनुरन मुथुसामी की शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली। सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ते हुए 107 रन बनाए। मार्को जानसेन ने 93 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 7 छक्के शामिल थे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए।

मार्को जानसेन ने बरपाया कहर

अफ्रीका की तरफ से गेंदबाज़ी में मार्को जानसेन ने जमकर कहर बरपाया। मार्को जानसेन ने एक के बाद एक विकेट लेते हुए भारत के खिलाफ सात में से चार विकेट हासिल किये। उनके अलावा पहले मैच के हीरो साइमन हार्मर ने दो विकेट झटके। फिलहाल टीम इंडिया की स्थिति इस मैच में काफी चिंताजनक बनी हुई हैं। अब टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों से दूसरी पारी में कोई बड़े चमत्कार की उम्मीद हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन और केशव महाराज.

ये भी पढ़ें:

क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया

रोहित शर्मा को झटका, डेरिल मिचेल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज

Tags :
ind vs sa today match live scoreIndia vs South Africaindia vs south africa 2nd Test day 3 live scorelive score ind vs sa 2nd Test matchRishabh PantTemba Bavumatoday Test match live score

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article