तुर्किए संसद में जमकर हुआ बवाल, मारपीट पर उतर आए सांसद

Turkish Parliament brawl: राजनीति में नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप आम बात हो गई हैं। लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती हैं कि मारपीट तक की नौबत आ जाती हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-12 06:43 GMT

Turkish Parliament brawl: राजनीति में नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप आम बात हो गई हैं। लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती हैं कि मारपीट तक की नौबत आ जाती हैं। अब एक ऐसा ही मामला तुर्किए की संसद में देखने को मिला हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। बता दें तुर्किए संसद में सांसद आपस में भिड़ गए और मारपीट पर उतर आए। चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं पूरा मामला...

सदन में मच गई अफरा-तफरी

बता दें अन्य दिन की तरह बुधवार को भी तुर्किए की संसद में सांसद पहुंचे थे, लेकिन आज मामला गर्मागरमी का देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता हैं कि कैसे सांसद एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद तुर्किए की संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद संसद की कार्यवाही को रोकना पड़ा।

इस वजह हुई मारपीट...

बता दें हाल ही में तुर्किए राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने अकिन गुरलेक को न्याय मंत्री बना दिया था। ऐसे में बुधवार को उनको तुर्किए की संसद में शपथ दिलाने की तैयारी चल रही थी। विपक्षी सांसदों ने गुरलेक की शपथ का जमकर विरोध किया। इसके बाद सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया और झड़प शुरू हो गई। सदन में ही लात-घुसे चलने लगे और पूरे सदन में अफरा-तफरी मच गया।  

Tags:    

Similar News