अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा रूस ने किया खारिज, कहा- तेल खरीदने के लिए भारत पूरी तरह आज़ाद

दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील का एलान किया था।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-05 10:45 GMT

India Russia Oil Trade: दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील का एलान किया था। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा इस घोषणा के बाद भारतीय बाजार गुलज़ार हो गए। इसके अगले ही दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी मजबूत हुआ था। लेकिन इस दरमियान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दावा किया था कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा रूस ने किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को लेकर पिछले दो दिन से काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब इसको लेकर रूस ने अमेरिका को बड़ा झटका देते हुए कहा कि ''किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए पूरी तरह आज़ाद है।'' बता दें बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को खारिज कर दिया।

तेल खरीदने के लिए भारत पूरी तरह आज़ाद: रूस

भारत में बड़ी मात्रा में तेल की खपत होती है, हर देश चाहता है कि भारत के साथ उसके संबंध मजबूत हो। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाया था। लेकिन अब एक बार फिर अमेरिका को उम्मीद है कि अब टैरिफ में कटौती के चलते भारत रूस के बजाय अन्य देशों से तेल खरीदना शुरू करेगा। लेकिन इस बीच रूस ने दो टूक कहा है कि भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए पूरी तरह आज़ाद है।

दबाव की रणनीति का नहीं पड़ेगा भारत पर असर

बता दें भारत पर टैरिफ लगाने के बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दबाव की रणनीति बनाते नज़र आए। वहीं दूसरी तरफ भारत ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि दबाव की रणनीति का अब भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल माना जा रहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा और भविष्य में जब कोई और देश कम कीमत पर तेल उपलब्ध करवाएगा तो उस पर विचार किया जा सकता है।  

Tags: