Lok Sabha Election 2024: बैलगाड़ी के बाद खेत में महाआर्यमन सिंधिया, सिर पर गमछा बांध चलाया ट्रैक्टर
Lok Sabha Election 2024: भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के प्रचार-प्रसार में हर रोज कुछ नया कर रहे हैं। वह कभी किसी के घर पहुंचकर चूल्हे पर बनती रोटी चटनी से खाते दिख रहे हैं। तो कभी दाल बाटी खाने से पहले बाटी बनाने की बिधि सीख रहे हैं। बता दे हाल ही महाआर्यमन सिंधिया ने पिता के प्रचार-प्रसार के लिए बैलगाड़ी पर सवार हो हुए थे। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। यह भी पढ़े: भाजपा के पन्ना प्रमुखों के लिए बड़ा ऑफर, गोपाल भार्गव बोले- शत प्रतिशत मतदान...
महाआर्यमान पापा के लिए वोट मांग रहे
अब महाआर्यमन सिंधिया किसानों की तरह सिर पर गमछा बांध खेत में ट्रैक्टर चलाते खेत की जुताई करते हुए दिखे है। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमान सिंधिया पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। इसके साथ प्रचार के दौरान महाआर्यमन इंजॉय करते हैं। इसी क्रम में महाआर्यमन सिरसी गांव जनसम्पर्क के लिए पहुंचे थे।पहले बैलगाड़ी अब ट्रैक्टर पर दिखे महाआर्यमन सिंधिया...@AScindia @JM_Scindia #LokSabhaElection2024 #JyotiradityaScindia #HindFirst pic.twitter.com/z0PAchX11a
— Hind First (@Hindfirstnews) April 27, 2024