असम चुनाव में TMC ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, 17 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा
Assam Elections 2026: पश्चिम बंगाल के चुनाव के साथ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस असम चुनाव में खेला कर सकती हैं।
Assam Elections 2026: पश्चिम बंगाल के चुनाव के साथ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस असम चुनाव में खेला कर सकती हैं। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए TMC ने 17 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा हैं। कई सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार काफी मजबूत भी नज़र आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को असम विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।
तीसरा विकल्प पेश करेगी TMC..?
असम चुनाव के लिए TMC ने ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी), में मजबूत दावेदारी पेश की है। कई उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और समुदायों के प्रतिनिधित्व पर फोकस करते दिख रहे हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में यह घोषणा की गई है। पार्टी का लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है
इनको मिला TMC का टिकट
बता दें टीएमसी ने कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट से उदंगस्री नरजरारी, धुबरी जिले की बिलासीपारा से मोमिननुर इस्लाम, गोलपारा जिले की जलेस्वर से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगईगांव जिले की अभयापुरी से कौशिक रंजन दास और बजाली जिले की बजाली से कल्याणी कलिता को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने कामरूप जिले की चमरिया से दुलु अहमद, कामरूप जिले की बोको-चायगांव से भोगलाल राभा को उतारा हैं।