निषाद पार्टी की महारैली में भाषण देते समय भावुक हो गए संजय निषाद, आंखों से आंसू छलक पड़े

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश में निषाद वोटों का प्रभाव करीब 80 सीटों पर काफी ज्यादा हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद योगी सरकार में मंत्री हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-23 03:04 GMT

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश में निषाद वोटों का प्रभाव करीब 80 सीटों पर काफी ज्यादा हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद योगी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद संजय निषाद ने कहा कि हमारे लोगों के साथ अन्याय हुआ। गोरखपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद भावुक हो गए।

संजय निषाद की आंखों से आंसू छलक पड़े

योगी सरकार में मंत्री और यूपी के बड़े नेताओं में शुमार संजय निषाद ने गोरखपुर में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए विपक्षी सरकार पर जमकर हमला बोला। संजय निषाद ने कहा कि ''कुछ पार्टियों ने वर्षों तक निषाद समाज को हक से दूर रखा और विकास के अवसर नहीं दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनके बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। इस दौरान संजय निषाद भावुक हो गए और भाषण देते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

एकजुट होकर देना होगा जवाब: संजय निषाद

संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमको ठगने और लूटने का काम किया, हम लोगों को अपने अधिकार से वंचित रखा गया था। समाज के अधिकारों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब समय बदल चुका है और इसका जवाब एकजुट होकर देना होगा। उन्होंने अपनी लिखी किताबों और आरक्षण के अधिकार से जुड़े विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।

बाइक रैली निकाली

बता दें निषाद समुदाय के आरक्षण की मांग को लेकर महंत दिग्विजय नाथ पार्क में विशाल महारैली का आयोजन किया गया। इस जनसभा में बाइक रैली के जरिये संजय निषाद भी पहुंचे। संजय निषाद भी बाइक रैली में सबसे आगे चल रहे थे और उनके पीछे हज़ारों की संख्या में बाइक रैली में नज़र आ रही थी।    

Tags:    

Similar News