हुमायूं कबीर के साथ ओवैसी की पार्टी ने किया गठबंधन, ममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका..?

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा गरम हो रहा है। एक तरफ जहां दीदी एक बार फिर सत्ता बरक़रार

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-25 06:34 GMT

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा गरम हो रहा है। एक तरफ जहां दीदी एक बार फिर सत्ता बरक़रार रखने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी इस चुनाव में TMC को पूरी रणनीति बनाकर टक्कर देती दिखाई दे रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा गठबंधन हुआ, जिससे ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ सकती है।

हुमायूं कबीर के साथ ओवैसी की पार्टी ने किया गठबंधन

आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर इस बार बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के लिए मुसीबत बढ़ा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का गठन किया हैं। र्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर चर्चा आए हुमायूं कबीर ने अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के संग अपने गठबंधन की घोषणा कर दी है। बंगाल चुनाव से पहले इस चुनावी समीकरण से TMC की नींद उड़ सकती हैं।

मुस्लिम वोटों में करेंगे सेंधमारी...?

हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनते नज़र आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटों की संख्या काफी ज्यादा हैं, बंगाल की कई सीटों पर मुस्लिम वोटर्स निर्णायक साबित होते हैं। ऐसे में हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी की जोड़ी बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोटों में सेंधमारी करके ममता बनर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

भवानीपुर में ममता के सामने उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

बता दें भवानीपुर में एक मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का हुमायूं कबीर का फैसला टीएमसी के अल्पसंख्यक वोट बैंक को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी हो सकता है। भवानीपुर से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं, ऐसे में उनके सामने एक बार फिर नंदीग्राम जैसी स्थिति बन गई हैं। हुमायूं कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों रेजिनगर और नाओदा से चुनाव लड़ेंगे। 

Tags:    

Similar News