असम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में हुई शामिल
Assam Election 2026: हाल ही में चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान किया था। उसके बाद से सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। हालांकि इस बीच कई बड़े नेता दल भी बदल रहे हैं। अब असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। असम सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
हाफलोंग सीट से चुनाव लड़ेंगी नंदिता
असम विधानसभा चुनाव से पहले इस राजनीतिक उलटफेर की काफी चर्चा हो रही हैं। बता दें हिमंत बिस्वा सरमा सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा को भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिला था, अब कयास लगाए जा रहे हैं टिकट ना मिलने से नाराज़ होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं। बताया जा रहा हैं कि नंदिता गरलोसा दिमा हसाओ जिले की हाफलोंग विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
हाफलोंग सीट पर मुकाबला हुआ कड़ा
बता दें हाफलोंग सीट इस बार असम चुनाव में काफी चर्चा में रहेगी। जहां एक तरफ भाजपा ने नंदिता गरलोसा की जगह नए चेहरे रूपाली लांगथासा को टिकट दिया हैं। तो वहीं अपनी टिकट कटने से नाराज़ नंदिता गरलोसा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव निर्मल लंगथासा को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन इस बार निर्मल लंगथासा ने भी कांग्रेस की तरफ से नंदिता गरलोसा को उम्मीदवार बनाने पर सहमति जता दी हैं।
असम विधानसभा चुनाव 2026
असम विधानसभा की कुल सीटें: 126
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान- 9 अप्रैल
विधानसभा चुनाव के नतीजे- 4 मई