बिहार की सियासत में बड़ा घटनाक्रम, केसी त्यागी ने जेडीयू से दिया इस्तीफा!

KC Tyagi Bihar JDU: पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति की काफी चर्चा हो रही हैं। अचानक सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-17 09:24 GMT

KC Tyagi Bihar JDU: पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति की काफी चर्चा हो रही हैं। अचानक सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। उसके बाद से बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर बना हुआ हैं। इस बीच बिहार में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला हैं। जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने जेडीयू पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया हैं।

केसी त्यागी ने जेडीयू से दिया इस्तीफा!

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में चुने जाने के अगले ही दिन बिहार की सियासत में हुए इस बड़े घटनाक्रम की काफी चर्चा हो रही हैं। जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने जेडीयू से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। फिलहाल उनको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई हैं कि अब केसी त्यागी किसी पार्टी में जाएंगे या फिर खुद की पार्टी बनाएंगे।

सदस्यता का नवीनीकरण नहीं करेंगे

बता दें पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि केसी त्यागी जेडीयू से अलग हो गए हैं। लेकिन उनकी तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक रुप से जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब के सी त्यागी ने खुद को जेडीयू से अलग कर लिया है। उन्होंने छोड़ दी है। वह अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं करेंगे. उन्होंने खुद एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

Tags:    

Similar News