संबित बोले..ममता बच नहीं सकतीं! कोर्ट का फैसला आया, अब तो दीदी का जेल टिकट पक्का
West Bengal Teacher Scam: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला एक बार फिर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 25हजार से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियों को अवैध बताया है। कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा...दीदी जेल जाएंगी। भारत में कानून का राज है। जिस दिन बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, ममता बनर्जी को कानून का सामना करना पड़ेगा। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कई घोटालों की जांच को जानबूझकर दबाया गया। पात्रा ने कहा कि इस घोटाले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।