Waqf Bill: वक्फ बिल पर भड़के JDU विधायक, पत्रकार से बोले ‘दामाद हो क्या?’ वीडियो ने मचाया तूफान
Waqf Bill:बिहार के गोपालपुर से JDU विधायक गोपाल मंडल की पत्रकारों से तीखी नौकझोंक हो गई। वक्फ संशोधन बिल को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक भड़क उठे और पत्रकारों से उलझ गए। बहस के दौराने उन्होंने पत्रकार से की कहा..तू मेरा दामाद है क्या, जो तेरे सवालों का जवाब दूं? विधायक का यह बयान कमरे में कैद हो गया (Waqf Bill )और कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, गोपाल मंडल की भाषा को लेकर उन्हें खूब घेरा जा रहा है।