Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने राष्ट्रपति से पुनर्विचार के लिए अपील की, कर दी ये मांग
Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से पास कर दिया गया है। इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संसद की ओर से पारित वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। ( Waqf Bill )विधेयक को संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ यह अधिनयम बन जाएगा।