Waqf Amendment Bill 2025: BJP ने Waqf Bill पर बाज़ी मारी, नीतीश-चंद्रबाबू के लिए क्यों पड़ी भारी?
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास, JDU-TDP में बगावत के संकेत। नीतीश-नायडू की सेक्युलर छवि पर असर, मुस्लिम वोट बैंक में दरार! BJP सहयोगियों पर भारी?
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। लोकसभा में 288-232 और राज्यसभा में 128-95 वोटों से यह बिल कानून बनने की राह पर है। बीजेपी के लिए यह बड़ी कामयाबी है, लेकिन इसके पीछे उसके सहयोगी दलों का साथ अहम रहा। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, जो सालों से सेक्युलर छवि और अल्पसंख्यक वोटों के दम पर सत्ता में रहे, इस बार बीजेपी के साथ खड़े हो गए। नतीजन बिल तो पास हो गया, लेकिन दोनों नेताओं ने अपने ही समर्थकों को नाराज कर दिया। JDU में बगावत हो रही है, तो TDP में भी असंतोष की चिंगारी सुलग रही है। आइए, इस कहानी को समझते हैं। इसके अलावा, JDU के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भी बिल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठनों की सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया। बलियावी ने एदारा-ए-शरिया के बैनर तले आंदोलन की धमकी दी और कहा, "हम बिल की बारीकियां देखेंगे और इसके खिलाफ लड़ेंगे।" पिछले साल नीतीश की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने वाले इस संगठन ने फिर आपत्ति जताई। JDU MLC गुलाम गौस, जो शुरू से बिल के खिलाफ थे, ने कहा, "मैंने अगस्त 2024 में भी विरोध किया था, और आज भी करता हूं।" नीतीश के लिए यह मुश्किल वक्त है—बीजेपी का साथ निभाने की कीमत उनके अपने लोग चुका रहे हैं। वहीं TDP का मुस्लिम समुदाय से पुराना नाता रहा है। चंद्रबाबू ने मार्च में इफ्तार पार्टी में कहा था कि उनकी सरकार वक्फ संपत्तियों की हिफाजत करेगी। मगर बिल को हरी झंडी देने से पार्टी के भीतर और बाहर सवाल उठ रहे हैं। अल्पसंख्यक वोट, जो आंध्र में TDP की ताकत हैं, अब नाराजगी का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि नीतीश और चंद्रबाबू ने बीजेपी का साथ देकर बिल तो पास करा लिया लेकिन उन्होंने अपने वोट बैंक को नाराज कर बैठे। JDU में दो नेताओं का इस्तीफा और TDP में असंतोष इसकी बानगी है। दोनों की सेक्युलर छवि दांव पर लग गई। बिहार और आंध्र में अगले चुनावों में इसका असर दिखेगा। बीजेपी खुश है, लेकिन उसके सहयोगी अब अपने ही लोगों से सवालों का सामना कर रहे हैं। क्या यह जीत उनकी हार का सबब बनेगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यह भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill 2025: सुप्रीम कोर्ट में चुनौती की तैयारी, कांग्रेस और DMK खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा वक्फ बिल कानून बन गया तो क्या होगा? 5 पॉइंट में समझ लीजिए पूरा माजरा