'कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी', बाराबंकी में गरजे सीएम योगी...

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर एक ऐसा ही बयान दिया हैं, जिससे यूपी की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-10 11:37 GMT

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर एक ऐसा ही बयान दिया हैं, जिससे यूपी की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती हैं। बता दें बाबरी ढांचे को लेकर पहले भी कई नेताओं ने अपने बयान दिए हैं। अब बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे है वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है।''

हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो: सीएम योगी

बता दें बाराबंकी में सीएम योगी ने कहा कि ''कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है तो राम याद आते हैं। बाकी राम को भूल जाते हैं। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कानून मानोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता सीधा जहन्नुम जाता है। कानून तोड़ने वाले जहन्नुम जाएंगे। हर भारत वासी का एक ध्येय एक भारत श्रेष्ठ भारत हो। हमारा देश वैभवशाली हो। विकसित हो।

बाबरी के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस बीच सीएम ने कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है और जितना करती है उतना ही बोलती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर दुनिया भर से हो रहे प्रहार से हमें सजग रहना होगा, सचेत रहना होगा।

Tags:    

Similar News