UP Election 2027: मायावती ने किया बड़ा ऐलान, चुनावी रण में अकेले उतरेगी बसपा

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होगा।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-18 08:12 GMT

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय बाकी है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होगा। लेकिन इसको लेकर अभी से पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां सत्ता वापसी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ताकत लगा रहे हैं, वहीं अब विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने भी बड़ा एलान कर दिया हैं।

चुनावी रण में अकेले उतरेगी बसपा

अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की खबरों को बसपा सुप्रीमो मायावती ने खंडन कर दिया हैं। मायावती ने कहा कि ''पार्टी चुनावी रण में अकेले उतरेगी और अकेले ही सरकार बनाएगी। गठबंधन की खबरें फैलाकर पार्टी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।''

गठबंधन से पार्टी को नुकसान होता है: मायवती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि ''गठबंधन में पार्टी को नुकसान होता है और होता आया है, लेकिन इस बार पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन करने की गलती नहीं करेगी। पार्टी समर्थकों और वर्करों से अपील है कि वे सतर्क रहें। BJP, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहेब की विरोधी हैं। तीनों अकसर दुष्प्रचार करके बहुजन समाज पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं।''

अखिलेश यादव ने दिया था ये बयान

बता दें मायवती से अब गठबंधन की ख़बरों का खंडन करते हुए साफ़ कर दिया कि उनकी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से हाथ नहीं मिलाएगी। इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव के एक बयान से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी के रिश्ते बसपा के साथ मजबूत हो रहे हैं। रिश्ते भविष्य में और ज्यादा गहरे हो सकते हैं।   

Tags:    

Similar News