पूर्व सीएम स्व. हरिदेव जोशी को विधानसभा अध्यक्ष ने की पुष्पांजलि अर्पित, परिजनों से की मुलाकात

Update: 2025-12-18 03:44 GMT
Haridev Joshi Biography: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, स्वर्गीय जोशी के परिजन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बता दें स्व. श्री हरिदेव जोशी जी (Haridev Joshi Biography) तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।

हरिदेव जोशी जी राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे: वासुदेव देवनानी

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को उनकी जयंती पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ''स्वर्गीय हरिदेव जोशी राजस्थान की राजनीति के एक सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे। जोशी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करते हुए जनकल्याण, प्रशासनिक सुदृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया।''

स्वर्गीय हरिदेव जोशी जी के परिजनों से की मुलाकात

विधानसभा में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित। इस राजस्थान विधानसभा में श्रद्धेय पूर्व सीएम हरिदेव जोशी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने परिजन भी पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस दौरान हरिदेव जोशी जी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान स्वर्गीय हरिदेव जोशी के बेटे सुरेश जोशी, पुत्रवधु वीरबाला जोशी (IAS) पूर्व सचिव राजस्थान सरकार, पौत्र मनु जोशी और उनके करीबी रिश्तेदार डॉ. दिनेश दिवेदी भी मौजूद रहे।

हरिदेव जोशी ने प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान दिया: अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री हरिदेव जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वतंत्रता सेनानी श्री जोशी ने प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान दिया, मुझे याद है कि एनएसयूआई के शुरुआती दौर में जब इस छात्र संगठन का मैं प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बना था, वे संगठन के विस्तार को लेकर बेहद गंभीर थे। वे पत्रकार भी रहे थे इसलिए उनकी याद में हमारी सरकार ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

डूंगरपुर से जीता था पहला विधानसभा चुनाव

बता दें हरिदेव जोशी ने 1952 में डूंगरपुर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता और इसके बाद लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीते। स्वर्गीय श्री हरिदेव जोशी तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक, 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक तथा 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक रहा। उन्होंने असम, मेघालय, और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

"वागड़ के भगीरथ" के रूप में थी उनका खास पहचान

हरिदेव जोशी का जन्म वागड़ अंचल में बांसवाड़ा ज़िले के एक छोटे से गाँव खांदू में हुआ था। हरिदेव जोशी एक महान भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने राजस्थान की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरिदेव जोशी को "वागड़ के भगीरथ" के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका माहीडेम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
पूर्व सीएम हरिदेव जोशी पहली बार 11 अगस्त 1973 से 29 सितम्बर 1977 तक सीएम रहे। पूर्व सीएम हरिदेव जोशी के नाम सबसे अधिक बार 10 बार विधायक बनने का रिकार्ड है। ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा को कहा जाता है राजस्थान का चेरापूंजी, जानिये क्यों... पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा को दी 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Tags:    

Similar News