Rajya Sabha Elections: 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव तारीखों की घोषणा, जानें किस दिन होगा चुनाव...?

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर दो साल में एक तिहाई सीटों के लिए चुनाव कराए जाते हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-18 06:11 GMT

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर दो साल में एक तिहाई सीटों के लिए चुनाव कराए जाते हैं। अगले कुछ दिनों में 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने इन 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग के मुताबिक अगले महीने यानी 16 मार्च को इन सीटों पर चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा चुनावी कार्यक्रम:

बता दें चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 5 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। वहीं 9 मार्च तक नामांकन वापसी हो सकती है, उसके बाद 16 मार्च को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी।

किस राज्य में कितनी सीट पर होंगे चुनाव..?

राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों पर अगले महीने की 16 तारीख को चुनाव होने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र की सात सीटें, बिहार 5 सीटें, ओडिशा की चार सीटें, तमिलनाडु की 6 सीटें, पश्चिम बंगाल से 5 सीटें, असम में तीन सीटें, छत्तीसगढ़ में दो सीटें, हरियाणा में दो सीटें, तेलंगाना में दो सीटें, हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर वोटिंग होगी। बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए हैं। 

Tags:    

Similar News