UP विधानसभा में गुटखा बैन, विधायक के मसाला खाकर थूकने का क्या है मामला?
यूपी विधानसभा में विधायक के गुटखा थूकने पर हंगामा, स्पीकर सतीश महाना ने गुटखा-पान मसाला बैन कर उल्लंघन पर ₹1,000 जुर्माने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा गुटखा थूकने की घटना ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया है। अब इस मामले पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा परिसर में गुटखा और पान-मसाला खाने पर प्रतिबंध (Gutkha Ban In UP Vidhansabha) लगा दिया है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले विधायकों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | A day after pan-masala spitting incident in UP Assembly, Speaker of the House Satish Mahana says, "The consumption of pan-masala and gutka is hereby prohibited on Vidhan Sabha premises, with immediate effect. If any individual consumes pan-masala and gutka on Vidhan… pic.twitter.com/CJY4OIWTk2
— ANI (@ANI) March 5, 2025