वक्फ बिल पर तमिलनाडु में सियासी भूचाल, विधानसभा में पास हुआ प्रस्ताव...CM स्टालिन ने दिया बड़ा बयान!
Tamil Nadu Assembly : तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर नया विवाद छिड़ गया है। राज्य विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को लेकर जहां डीएमके सरकार इसे मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के तौर पर देख रही है, वहीं बीजेपी और एआईएडीएमके ने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है, जिससे तमिलनाडु की विधानसभा एक बार फिर राजनीतिक अखाड़ा बन गई है। तमिलनाडु विधानसभा में पारित इस प्रस्ताव पर (Tamil Nadu Assembly ) मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि "यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।" वहीं, भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दूसरी ओर, विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने भी डीएमके सरकार पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। अब इस मुद्दे ने राष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि तमिलनाडु सरकार द्वारा केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति है या वाकई में मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया कदम?
क्या बोले सीएम एमके स्टालिन?
विधानसभा में वक्फ बिल के खिलाफ प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा..."केंद्र सरकार वक्फ विधेयक में संशोधन कर वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करने की कोशिश कर रही है। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी, जो भारत के संविधान के मूल अधिकारों के खिलाफ है।" सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि तमिलनाडु हमेशा से धार्मिक सद्भाव का केंद्र रहा है, और इस तरह के विधेयक से सामाजिक तानाबाना बिगड़ सकता है।प्रस्ताव में क्या कहा गया?
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया..."भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन विधेयक 2024 अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को कमजोर कर सकता है। विधानसभा केंद्र सरकार से अपील करती है कि इस विधेयक को तुरंत वापस लिया जाए।"CM MK Stalin moves a resolution against the Waqf Amendment Bill proposed by the Central government, in Tamil Nadu Assembly.
CM MK Stalin says, "Union Government is trying to amend Waqf Bill, which will hinder the Waqf Board’s powers. This is hurting Muslim sentiments, and Union… pic.twitter.com/Ki5Lsu5BhX — ANI (@ANI) March 27, 2025