MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण के दौरान छतरपुर में मंच टूटा, बाल-बाल गिरने से बचे
MP News: छतरपुर। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को छतरपुर के दौरे पर थे। जहां टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र खटीक के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए। जहां बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने डाकखाना चौराहा स्थित मंच पर पहुंचे थे। जहां एक हादसा होते-होते बच गया।
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक के पक्ष में एक रोड शो करने गए थे। शहर के डाकखाने चौराहे पर सदर विधायक ललिता यादव ने उनके स्वागत के लिए एक मंच तैयार किया था। उस मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक पहुंचे।छतरपुर रैली के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे सीएम मोहन यादव@DrMohanYadav51 #MPNews #latestpost #viralvideo #MPFirst pic.twitter.com/Vhd8nmXzfq
— MP First (@MPfirstofficial) April 21, 2024