13 साल बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में किया जीत से आगाज, केकेआर की करारी हार
MI vs KKR: पिछले 13 साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हार से आगाज हो रहा था। लेकिन आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने इस दाग को केकेआर के खिलाफ जीत से धो दिया।
MI vs KKR: पिछले 13 साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हार से आगाज हो रहा था। लेकिन आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने इस दाग को केकेआर के खिलाफ जीत से धो दिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2026 का पहला मुकबला मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में इस मैच में रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की तूफानी बल्लेबाज़ी देखने को मिली।
मुंबई इंडियंस को मिला 221 रनों का टारगेट
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच छक्के और तीन चौके जड़े। रहाणे ने पहले विकेट के लिए फिन एलेन के साथ मिलकर 69 रन जोड़े। राहणे के अलावा अंगकृश रघुवंशी ने 51 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली। केकेआर ने अपने 20 ओवर के खेल में 220 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन का आया तूफ़ान
केकेआर के 221 रनों का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहली गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया था। इस मुकाबले में मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाकर मुंबई टीम को जीत की तरफ बढ़ाया। उनके साथ रेयान रिकेल्टन ने भी दूसरे छोर से तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 43 गेंद में 81 रन बनाए और 8 छक्के जड़े। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।