चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर, आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं धोनी
MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 का आज से आगाज हो चुका है, पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला हैदराबाद की टीम से हो रहा है। इस मैच की शुरुआत को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं
MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 का आज से आगाज हो चुका है, पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला हैदराबाद की टीम से हो रहा है। इस मैच की शुरुआत को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग के लिए एक बड़ा झटका हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी के चोटिल होने की जानकारी मिल रही हैं। बताया जा रहा हैं कि चोट के कारण धोनी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।
दो सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर
बता दें आईपीएल के सबसे फेमस खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पहचान बनाई हैं। उनको एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर देखकर क्रिकेट फैंस अपनी पुरानी यादें ताजा करना चाहते थे, लेकिन अब उनकी चोटिल होने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा हैं। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बताया जा रहा हैं कि धोनी आईपीएल के इस सीजन के पहले दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे।
CSK ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बता दें धोनी की चोट से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है। कुछ ही देर पहले CSK ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी दी। CSK के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा गया कि एमएस धोनी अभी काफ स्ट्रेन की दिक्कतों की वजह से रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला!
30 मार्च को चेन्नई का पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है, लेकिन धोनी की टीम का पहला मैच दो दिन बाद यानी 30 मार्च को खेला जाना है। चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में धोनी मैदान पर नज़र नहीं आएंगे।