केकेआर के बल्लेबाज़ों ने किया बड़ा धमाका, मुंबई इंडियंस को मिला 221 रनों का टारगेट

MI vs KKR Live Score: आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-29 15:49 GMT

MI vs KKR Live Score: आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। मुंबई की टीम ने 2012 के बाद से कभी भी सीजन का अपना पहला मैच नही जीता है। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 220 रनों का बड़ा स्कोर बनाया हैं।

केकेआर के बल्लेबाज़ों ने किया बड़ा धमाका

इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की केकेआर के बल्लेबाज़ों ने जमकर धुनाई की। केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच छक्के और तीन चौके जड़े। रहाणे ने पहले विकेट के लिए फिन एलेन के साथ मिलकर 69 रन जोड़े। राहणे के अलावा अंगकृश रघुवंशी ने 51 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली। अंतिम ओवर्स में रिंकू सिंह ने कई बड़े शॉट खेले।

2012 से पहले मैच में नहीं जीत पाई मुंबई इंडियंस

बता दें आईपीएल के सीजन के पहले मैच में पिछले 13 सालों से मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने आखिरी बार सीजन का अपना पहला मैच 2012 में जीता था। उस समय मुंबई के पास एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं थी। 2013 से मुंबई की टीम कभी भी पहला मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में वे हार्दिक की कप्तानी में इस करिश्मे को करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।  

Tags:    

Similar News