RCB vs SRH Live: ईशान किशन की धमाकेदार पारी, आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रनों का टारगेट

RCB vs SRH Live: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-28 16:02 GMT

RCB vs SRH Live: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया। अब इस मुकाबले को जीत के लिए आरसीबी को 202 रनों की जरुरत होगी।

ईशान किशन की कप्तानी पारी

आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। ईशान किशन ने इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। किशन ने सिर्फ 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 80 रनों की बड़ी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और पांच छक्के निकले। ईशान शतक बनाने से चूक गए और अभिनन्दन सिंह का शिकार बने। अंतिम ओवर्स में अनिकेत ने 43 रनों की तूफानी खेलकर टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।

जेकब डफी की घातक गेंदबाज़ी

आईपीएल में पहली बार खेल रहे कीवी तेज गेंदबाज़ जेकब डफी ने इस मुकाबले में घातक गेंदबाज़ी की। जेकब डफी ने हैदराबाद की शुरुआत में तीन सफलता लेकर टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा शेफर्ड ने भी तीन विकेट और सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और अभिनन्दन सिंह को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Tags:    

Similar News