IPL 2026: ये पांच क्रिकेट स्टार इस बार चोट के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से हुए बाहर, देखें पूरी लिस्ट...
IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच शुरू होने में सिर्फ अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी टारि पूरी कर ली हैं।
IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच शुरू होने में सिर्फ अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी टारि पूरी कर ली हैं। लेकिन इस बार आईपीएल से पहले कुछ टीमों के स्टार खिलाड़ी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे टीमों का प्लेइंग 11 का गणित भी बिगड़ गया, जबकि उन खिलाड़ियों के फैंस भी निराश नज़र आ रहे हैं। चलिए एक नज़र डालते हैं कौनसे स्टार खिलाड़ी इस बार चोट के कारण आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे...?
1. हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आईपीएल में इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने खिलाड़ियों की चोट की मार सबसे ज्यादा झेल रही हैं। केकेआर के प्रमुख गेंदबाज़ हर्षित राणा चोट के कारण इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पिछले सीजन में केकेआर के लिए हर्षित राणा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनकी जगह केकेआर में नवदीप सैनी को टीम जगह मिली हैं।
2. सैम कुरन (राजस्थान रॉयल्स)
आईपीएल की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को तगड़ा झटका लगा हैं। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम कुरन चोट के कारण इस सीजन में राजस्थान की टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ग्रोइन इंजरी के चलते उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। वो गेंद और बल्ले से टी-20 विश्वकप में बड़ा कमाल दिखा चुके थे, लेकिन उनके बाहर होने से राजस्थान रॉयल्स को बड़ा नुकसान हुआ हैं।
3. नाथन एलिस (चेन्नई सुपरकिंग्स)
खिलाड़ियों की चोट से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी परेशान नज़र आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस को पिछली बार आईपीएल में शामिल किया गया था। नाथन एलिस ने आईपीएल में पिछले सीजन में कुल 19 विकेट लिए थे, लेकिन इस बार वो चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से चेन्नई की तेज गेंदबाज़ी थोड़ी कमजोर नज़र आने लगी हैं।
4. बेन डकेट (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर बल्लेबाज़ बेन डकेट ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया हैं। हालांकि वो चोट के कारण बाहर नहीं हुए लेकिन उन्होंने ख़राब फॉर्म के चलते अपना नाम वापस किया हैं। बेन डकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। उनके बाहर होने को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए हैं।
5. आकाश दीप (KKR)
आकाश दीप के बाहर होने से पहले ही केकेआर की टीम परेशानी में नज़र आ रही हैं। केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ऐसे में अब आकाश दीप का बाहर होना केकेआर के लिए दोहरा झटका माना जा रहा हैं। उनकी जगह पर KKR की टीम ने सौरभ दुबे को शामिल किया है।