आरसीबी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs SRH Live Score: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-28 14:06 GMT

RCB vs SRH Live Score: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद बेंगलुरु की बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।  

Tags:    

Similar News