संभल हिंसा के आरोपियों से गैर कानूनी तरीके से मिलने पहुंचे सपा नेता, X पर मुलाकात की साझा की तस्वीर, जेलर निलंबित
संभल हिंसा के कुछ आरोपी मुरादाबाद जेल में बंद है जिनसे मिलने सपा के कुछ नेता जिसमे पूर्व सांसद और विधायक शामिल है बिना अनुमति के मिलने पहुंच गए जिसके चलते जेलर को निलंबित कर दिया गया
संभल हिंसा: उत्तरप्रदेश में मज्सिद सर्वे विवाद के चलते अभी हाल ही के दिनों में संभल में हिंसा भड़क उठी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। जिसमे से कुछ अपराधी मुरादाबाद जेल में बंद है। इस आरोपियों को संभल में जिला जेल न होने की वजह से मुरादाबाद जेल में रखा गया था। जिनसे समाजवादी पार्टी (SP) के कुछ नेता मिलने जेल पहुंच गए। जिसके बाद इस मुलाकात को अवैध करार देते हुए प्रशाशन के द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डीजी जेल ने मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन को भेजी गई है। कार्रवाई का कारण यह बताया गया की जेल के अधिकारीयों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपराधियों से मिलने की अनुमति कैसे देदी। जबकि उनके पास किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं थी। ऐसा करना जेल के नियम के विरुद्ध है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः02.12.2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुरादाबाद जिला कारागार में बंद संभल हिंसा के निर्दोष लोगों से समाजवादी पार्टी… pic.twitter.com/CDxlTHwq2J
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 2, 2024