संभल मस्जिद है 'विवादित ढांचा'?.. इलाहाबाद HC ने आदेश में लिखा, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ बताया। ASI की रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई।
Sambhal Sahi Masjid Case: संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद और गहराता जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को इस मस्जिद की सफेदी और सफाई को लेकर याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने इसे 'विवादित ढांचा' के रूप में संदर्भित किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों पर जवाब देना होगा। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इस रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। उनके वकील जाहिर अहमद ने कोर्ट में दलील दी कि ASI की रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण है और वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर रही है। अब अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले ASI को मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों का समाधान प्रस्तुत करना होगा।
#WATCH | Delhi: On Sambhal Jama Masjid Harihar case, Advocate Vishnu Shankar Jain says, "... The Mosque Committee had challenged the previous order in the Allahabad High Court on the basis of a civil revision. As part of this revision, the mosque committee filed a correction… pic.twitter.com/tCWbDrGDC9
— ANI (@ANI) March 4, 2025