RJD Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजद का घोषणापत्र जारी, तेजस्वी बोले एक करोड़ सरकारी नौकरी का वादा
RJD Manifesto: पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव ने नौकरी, रोजगार, किसानों को लेकर बड़ी घोषनाएं की हैं। इसके बाद तेजस्वी यादव गया, जमुई और मुंगेर में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। यह भी पढ़े: भाई-बहन, पूर्व पति-पत्नी और ननद-भाभी में चुनावी जंग, जानें किन सीटों पर अपनों में मुकाबला
एक करोड़ रोजगार की बात
इस घोषणापत्र (RJD Manifesto) में 2024 में 24 जनवचन मुख्य घोषणा के तौर पर है। राजद के घोषणा पत्र की प्रमुख बातों में देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। इस में 70 लाख पदों का सृजन करने, 30 लाख खाली पद और 15 अगस्त से देश में बेरोजगारी हटाने का काम शुरू करने और 15 अगस्त से ही सरकारी नौकरी देने का काम शुरू करने की घोषणा की गई है।खुशखबरी! खुशखबरी! आने वाले 𝟏𝟓 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएँगे। सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 𝟑𝟎 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी। 𝟕𝟎 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानि कुल 𝟏 करोड़ युवाओं को नौकरी। #TejashswiYadav
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 13, 2024