राहुल गांधी ने बिहार में शुरू की ‘वोट अधिकार यात्रा’, बोले- ग़रीब की ताक़त है उसका वोट
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू की है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर बिहार में 1300 किलोमीटर लंबी 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निकल गए। वोटर सूची पुनरीक्षण की कथित खामियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। वोटर सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 17 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ बिहार के सासाराम से शुरू की।
ग़रीब की ताक़त है उसका वोट: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। बिहार का चुनाव चोरी नहीं होने देंगे। ग़रीब की ताक़त है उसका वोट होता है, यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है। आज वही ताकत छीनी जा रही है। SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है। हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे।’राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
इसके साथ ही इस सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘जब कार्रवाई हुई तब पता चला कि चुनाव आयोग ने एक करोड़ नए वोटर जादू से पैदा किए। उन्होंने कहा कि हमें उतना ही वोट मिला, लेकिन जितने नए वोटर बने, सभी भाजपा गठबंधन को मिले। उन्होंने इस दौरान कर्नाटक चुनाव की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘वोट चोरी’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो चुनाव आयोग ने मुझसे एफिडेविट मांगा। चुनाव आयोग कहता है, ‘आप एफिडेविट दें कि आपका डेटा सही है।’ ये डेटा चुनाव आयोग का है, मुझसे एफिडेविट क्यों मांगा जा रहा है?ग़रीब की ताक़त है उसका वोट - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है। हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!#VoterAdhikarYatra pic.twitter.com/jsI1WnNqSz — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2025