PM Modi in Chhattisgarh: पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में गरजे, बोले- कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर...
PM Modi in Chhattisgarh: सरगुजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, मंत्री रामविचार नेताम और विधायक रेणुका सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। यह भी पढ़े: पीएम मोदी का 20 दिन मेें पांचवां एमपी दौरा, जनसभा और रोड शो का प्रोग्राम, राहुल गांधी की महाराष्ट्र में रैली यह भी पढ़े: गर्मी से बचाने के लिए महाकालेश्वर शिवलिंग पर सहस्र जलधारा, 11 मटकियों से चढ़ाया जा रहा जल
आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू
इस जनसभा मेें पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बताती है, कांग्रेस नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं, कांग्रेस ऐसी ही करतूतों के कारण देश का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेसी शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। pic.twitter.com/QWQRqO4qyD
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2024
कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाएगी
अब यह लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, कांग्रेस (PM Modi in Chhattisgarh) विरासत टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी, जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर विरासत टैक्स का बोझ लाद देगी। अब कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।मेरे दलित, आदिवासी और ओबीसी भाई-बहनों के आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा है। pic.twitter.com/fA3hjuozQJ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2024